ChhattisgarhKawardhaकबीरधाम

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: “अंत्योदय से सिद्धि” की ओर बढ़ता प्रदेश – भावना बोहरा

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: “अंत्योदय से सिद्धि” की ओर बढ़ता प्रदेश – भावना बोहरा

पंडरिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए सरकार ने “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़” का संकल्प दोहराया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बजट को प्रदेश की 25 वर्षों की विकास यात्रा को नई दिशा और गति देने वाला बताया।

विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह बजट “अंत्योदय के संकल्प से सिद्धि” की यात्रा को नई ऊर्जा देगा और प्रदेश की तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

SANKALP थीम पर आधारित बजट

बजट का मूल उद्देश्य SANKALP (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम तक) पर आधारित है। इसमें किसान, युवा, महिला, श्रमिक, गरीब और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है।

पंडरिया विधानसभा को मिली सौगातें

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ मिली हैं—

कुण्डा PHC का CHC में उन्नयन

पंडरिया में नालंदा लाइब्रेरी परिसर

शासकीय महाविद्यालय कुण्डा हेतु 4.65 करोड़ की लागत से नया भवन

शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदुर के लिए 4 करोड़ की स्वीकृति

ठाठापुर-खम्हरिया व मैनपुरा-पंडरिया सड़क निर्माण सहित 100 किमी से अधिक सड़कें

सुतियापाट जलाशय विस्तार से 54 गांवों को पेयजल व सिंचाई सुविधा

प्रमुख विभागीय प्रावधान

स्कूल शिक्षा – ₹22,360 करोड़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास – ₹16,560 करोड़

कृषि – ₹13,507 करोड़

महिला एवं बाल विकास – ₹11,000 करोड़

लोक निर्माण – ₹9,451 करोड़

स्वास्थ्य – ₹8,050 करोड़

ऊर्जा – ₹9,015 करोड़

महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना हेतु ₹8,200 करोड़, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के लिए ₹2,320 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

युवाओं और उद्योग पर विशेष फोकस

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ₹33 करोड़

23 नए उद्योग

मुख्यमंत्री एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन सहित 5 प्रमुख मिशन (प्रत्येक के लिए ₹100 करोड़)

ई-वाहनों पर सब्सिडी

स्वास्थ्य एवं जनजातीय क्षेत्र पर जोर

रायपुर में 200 बिस्तर अस्पताल

25 डायलिसिस केंद्र, 50 जन औषधि केंद्र

पीएम जनमन योजना हेतु ₹720 करोड़

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान हेतु ₹200 करोड़

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय, सुशासन और पारदर्शिता पर आधारित है तथा दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का स्पष्ट विज़न प्रस्तुत करता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़” के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page