छत्तीसगढ़ का बजट किसानों के लिए स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक — किसान हित में नई तकनीक एवं फसल परिवर्तन को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत आज का बजट राज्य के किसानों के लिए अत्यंत सराहनीय एवं स्वर्णिम बजट है। एक किसान के रूप में मैं इस किसान-हितैषी बजट का हार्दिक स्वागत करता हूँ।
इस बजट में कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा फसल परिवर्तन (क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन) के माध्यम से अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। यह पहल राज्य के किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक एवं लाभकारी कृषि की दिशा में प्रेरित करेगी।
बजट के प्रावधानों से कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। नई तकनीक और फसल विविधीकरण से किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। फसल परिवर्तन को प्रोत्साहन मिलने से भूमि की उर्वरता में सुधार होगा और खेती की इकाई लागत में कमी आएगी, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी।
यह बजट वास्तव में छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है और राज्य को कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
प्रगतिशील कृषक
रूपेंद्र जायसवाल,कबीरधाम, छत्तीसगढ़




