ChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़नौकरीपंडरियाबेमेतरारायगढ़रायपुरलोहारा

ग्राम माणिकचौरी में व्हीबी-जी राम-जी योजना का निरीक्षण, श्रमिकों से संवाद

125 दिनों का रोजगार आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम – डॉ. वीरेन्द्र साहू

ग्राम माणिकचौरी में व्हीबी-जी राम-जी योजना का निरीक्षण, श्रमिकों से संवाद

IMG 20260227 WA0005

125 दिनों का रोजगार आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम – डॉ. वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने गत दिवस ग्राम माणिकचौरी में शासन की महत्वाकांक्षी व्हीबी-जी राम-जी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजना की विशेषताओं और लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. साहू ने बताया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जिससे आजीविका सशक्तिकरण के साथ ग्राम विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, श्रमिकों को मिल रही सुविधाओं और भुगतान व्यवस्था की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का सतत प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

डॉ. साहू ने बताया कि व्हीबी-जी राम-जी के तहत रोजगार गारंटी को 100 से बढ़ाकर 125 दिनों तक विस्तारित करना ग्रामीण परिवारों के लिए एक मजबूत आश्वासन है। यह विस्तार केवल रोजगार के दिनों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यों को अधिक उपयोगी, टिकाऊ और परिणामोन्मुख बनाने पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक आय का अवसर मिलेगा और उनके श्रम से निर्मित परिसंपत्तियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगी। विशेष रूप से वनांचल एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में, जहाँ आजीविका का संबंध प्रकृति और स्थानीय संसाधनों से जुड़ा है, यह मॉडल मनरेगा को स्थायी ग्रामीण जीवन का आधार बना सकता है।

जल संरचनाओं के निर्माण से सिंचाई क्षमता में वृद्धि, बेहतर सड़कों से बाजार तक सुगम पहुँच तथा आजीविका संबंधी परिसंपत्तियों से स्थानीय रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

डॉ. साहू ने कहा कि व्हीबी-जी राम-जी के माध्यम से मनरेगा का यह पुनर्गठन केवल योजना सुधार नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की सोच में सकारात्मक और दूरगामी परिवर्तन है। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और ग्राम पंचायतों के समन्वित प्रयासों से यह मिशन जिले को रोजगार गारंटी के साथ टिकाऊ आजीविका का सशक्त मॉडल बना सकता है।

IMG 20260227 WA0006

इस अवसर पर सरपंच रामनाथ मोहिले, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तामेश्वर साहू, मंडल उपाध्यक्ष उरेन्द्र साहू, मोर्चा अध्यक्ष अस्वन साहू, ढालेन्द्र साहू, मंत्री साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page