KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़

दिलीप साहू बने जिला साहू संघ कबीरधाम के मीडिया प्रभारी

दिलीप साहू बने जिला साहू संघ कबीरधाम के मीडिया प्रभारी

IMG 20260316 WA0014
कवर्धा (कबीरधाम)। जिला साहू संघ कबीरधाम की संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में समाजसेवी दिलीप साहू को जिला साहू संघ कबीरधाम का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दिलीप साहू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज की गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नव नियुक्त मीडिया प्रभारी दिलीप साहू ने अपनी नियुक्ति पर जिला साहू संघ कबीरधाम के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे साहू समाज की एकता, विकास और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page