KawardhaChhattisgarhकबीरधामखेल

राष्ट्रीय बेसबॉल में कवर्धा की बेटी का परचम, वैदेही सिन्हा ने छत्तीसगढ़ को दिलाया गौरव

राष्ट्रीय बेसबॉल में कवर्धा की बेटी का परचम, वैदेही सिन्हा ने छत्तीसगढ़ को दिलाया गौरव

कवर्धा

Videoshot 20260205 131217

दिल्ली में 29 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बेसबॉल प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के छोटे से गांव नवागांव सोनपुरी की होनहार बेटी वैदेही सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कवर्धा जिले का नाम रोशन किया है।

इंटरव्यू का पुरा विडियो देखें 🤩 

https://youtu.be/F1M0RtU5I8Q

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्यप्रदेश, असम, पंजाब और दिल्ली सहित देश की कई मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि पूरे कवर्धा जिले से वैदेही सिन्हा एकमात्र बालिका खिलाड़ी थीं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया।

वैदेही के बेहतरीन खेल और जुझारू प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़ टीम ने हरियाणा, मध्यप्रदेश, असम, पंजाब और दिल्ली जैसी सशक्त टीमों को पराजित करते हुए फाइनल मुकाबले में जगह बनाई और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

गांव पहुंचते ही हुआ ऐतिहासिक स्वागत

3 फरवरी को फाइनल मुकाबले के बाद जब वैदेही अपने गांव नवागांव सोनपुरी लौटीं, तो गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ बेटी का भव्य स्वागत किया। हर चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को

वैदेही सिन्हा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनका सपना एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है, जिसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं।

साथ ही वैदेही ने गांववासियों द्वारा मिले प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के लिए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

नवागांव सोनपुरी की इस होनहार बेटी ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और अथक परिश्रम से गांव से निकलकर भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है। आज वैदेही सिन्हा न केवल कवर्धा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page