KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुरलोहारासुकमा

रानी मिस्त्रियों से प्रधानमंत्री आवास निर्माण को मिलेगी गति : सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत महिलाओं को दिया जा रहा राजमिस्त्री प्रशिक्षण

रानी मिस्त्रियों से प्रधानमंत्री आवास निर्माण को मिलेगी गति : सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल

IMG 20260316 WA0023

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत महिलाओं को दिया जा रहा राजमिस्त्री प्रशिक्षण

कवर्धा, 16 मार्च 2026। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम राम्हेपुर में प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत 35 ग्रामीण महिलाओं को “रानी मिस्त्री” के रूप में 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 18 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को निर्माण कार्यों में दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है।

IMG 20260316 WA0024

कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत राम्हेपुर में आरसेटी के माध्यम से यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत पंडरिया और बोडला क्षेत्र में रानी मिस्त्री के दो बैचों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि वर्तमान में सहसपुर लोहारा क्षेत्र में 35 महिलाओं का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये महिलाएं अपने घरों का निर्माण स्वयं कर सकेंगी और अन्य आवास निर्माण कार्यों में भी सहयोग कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ईंट जोड़ाई, माप-जोख, सीमेंट-रेत अनुपात, प्लास्टरिंग, दीवार निर्माण, वाटर लेवल सेटिंग, सुरक्षा उपाय और निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण जैसे तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

IMG 20260316 WA0025

प्रशिक्षण अवधि में प्रतिभागियों को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 261 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में दी जा रही है। आरसेटी कवर्धा द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षु को रानी मिस्त्री कार्य के लिए आवश्यक सेफ्टी टूलकिट भी प्रदान की जा रही है।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page