कबीरधामChhattisgarhKawardhaछत्तीसगढ़पंडरियाबिलासपुरबेमेतराभारतराजनीतिरायगढ़रायपुरलोहारा

कबीरधाम की सुषमा गणपत बघेल बनीं छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद की जिला संयोजक

कबीरधाम की सुषमा गणपत बघेल बनीं छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद की जिला संयोजक

IMG 20260314 WA0006
कवर्धा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कबीरधाम जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल को छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय पंचायत परिषद के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक श्री घनश्याम प्रसाद यादव की अनुशंसा पर 8 मार्च 2026 को की गई। परिषद द्वारा प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
घोषित पदाधिकारियों में
प्रदेश सलाहकार – डॉ. उदयभान सिंह चौहान (रायपुर)
जिला संयोजक – मीरा सलाम (रायपुर)
पूर्णिमा ऊके (कांकेर)
लक्ष्मी देवी चौहान (दुर्ग)
सुषमा गणपत बघेल (कबीरधाम)
साथ ही सह-संयोजक के रूप में
बी. शैलजा (रायपुर)
जयेश सोनी (राजनांदगांव) को दायित्व सौंपा गया है।
उक्त सूची को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के वरिष्ठ महामंत्री एवं वित्त विभाग प्रभारी डॉ. रूद्र भानु को प्रेषित किया गया, जिसे उनके द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं परिषद कार्यालय 368, पंचायत धाम, मयूर विहार फेज-1, नई दिल्ली सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों को भी भेजी गई है।
परिषद को आशा है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, ग्रामीण विकास को गति देने और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद
अखिल भारतीय पंचायत परिषद

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page