ChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियालोहारा

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना देश में रिकवरी रेट में टॉप पर – किसानों को मिला 300 करोड़ का भुगतान

दो सालों में किसानों को मिला 300 करोड़ का भुगतान

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना देश में रिकवरी रेट में टॉप पर – किसानों को मिला 300 करोड़ का भुगतान

कवर्धा, 06 दिसंबर 2025।

IMG 20251206 WA0008
उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रभावी नेतृत्व और सतत प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना आज प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में सर्वश्रेष्ठ रिकवरी रेट हासिल करने वाला प्रमुख कारखाना बन गया है। किसानों की आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता देने वाली राज्य सरकार की नीतियों और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का शत-प्रतिशत भुगतान किया गया है।

कारखाने में विगत दो वर्षों में उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और रिकवरी दर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्थापना काल से अब तक का सर्वाधिक रिकवरी रेट वर्ष 2024-25 में दर्ज किया गया है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभांश के रूप में सीधा फायदा हुआ है।

दो सालों में किसानों को मिला 300 करोड़ का भुगतान

पेराई सीजन 2023-24 और 2024-25 के दौरान कुल 23,778 किसानों को 300.30 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

वर्ष 2023-24 में 12,052 किसानों को 173.83 करोड़

वर्ष 2024-25 में 11,726 किसानों को 126.53 करोड़

रिकवरी दर में वृद्धि के कारण किसानों की आय में निरंतर बढ़ोतरी हुई है। उच्च रिकवरी के आधार पर किसानों को अतिरिक्त रिकवरी एरियर्स भी प्रदान किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा: किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की उन्नति और सहकारी संस्थाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीकी उन्नयन, पारदर्शी भुगतान प्रणाली और बेहतर प्रबंधन के कारण कारखाने की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव आया है।
उन्होंने कहा—
“किसानों की मेहनत का पूरा दाम मिलना हमारी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कारखाने की बढ़ी रिकवरी दर किसानों की आय में सीधा इजाफा कर रही है।”

बलराम सदन: किसानों के लिए आधुनिक विश्रामगृह की सौगात

कारखाना परिसर में किसानों की सुविधा को देखते हुए 30 लाख रुपए की लागत से ‘बलराम सदन’, आधुनिक किसान रेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। इसमें—

एसी कक्ष

स्वच्छ शौचालय

आरामदायक बैठने की व्यवस्था

वॉटर कूलर

टीवी सहित सभी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

इससे हजारों किसानों को प्रतीक्षा के दौरान सुरक्षित और आरामदायक वातावरण मिला है।

गन्ना उत्पादकों के लिए बड़ा लाभ – ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा

लगातार बढ़ती रिकवरी, समय पर भुगतान और सुविधाओं का विस्तार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है। किसानों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना आज प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र के विकास का मॉडल संस्थान बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की प्रतिबद्धता ने जिले में कृषि व सहकारी क्षेत्र की दिशा बदलने का काम किया है। पेराई क्षमता बढ़ाने का कार्य भी तेज गति से जारी है, जिससे किसानों को भविष्य में और बेहतर सुविधाएँ और मूल्य प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page