पंडरियाChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया,होली से पहले किसानों के चेहरे खिले: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया शक्कर कारखना के किसानों के खाते में 8.69 करोड़ भुगतान

पंडरिया,होली से पहले किसानों के चेहरे खिले: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया शक्कर कारखना के किसानों के खाते में 8.69 करोड़ भुगतान

image search 1771253742727

कवर्धा,पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयास से होली से पहले किसानों के रंगों की बाहर लेकर आई है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए होली से पहले बड़ी आर्थिक राहत आई है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया ने पेराई सत्र 2025-26 के तहत किसानों को ₹8 करोड़ 69 लाख का भुगतान जारी किया है। इस पहल के पीछे क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है, जिससे किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

विधायक ने इस भुगतान के लिए राज्य नेतृत्व—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया।

कारखाना प्रबंधन के अनुसार, इस सत्र में किसानों से 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा गया, जिसकी कुल देय राशि लगभग ₹40.05 करोड़ है। पहले ही ₹3.45 करोड़ का भुगतान किया जा चुका था, जबकि नवीन किश्त में 26 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 के बीच गन्ना बेचने वाले 2556 किसानों को यह राशि हस्तांतरित की गई। अब तक कुल ₹12.15 करोड़ किसानों के खातों में पहुँच चुके हैं और शेष भुगतान जल्द जारी करने की बात कही गई है।

विधायक भावना बोहरा ने इसे किसानों की मेहनत का सम्मान बताते हुए कहा कि क्षेत्र की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता है और भविष्य में भी किसानों के हित में ऐसे प्रयास जारी

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page