KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतरामनोरंजनरायपुरलोहारा

बूढ़ा महादेव में 1.54 करोड़ के कांवड़िया विश्राम गृह का भूमिपूजन

सावन में अमरकंटक से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित और व्यवस्थित ठहराव

🔴 कांवड़ियों को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ऐतिहासिक सौगात

IMG 20251230 WA0029

बूढ़ा महादेव में 1.54 करोड़ के कांवड़िया विश्राम गृह का भूमिपूजन

सावन में अमरकंटक से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित और व्यवस्थित ठहराव

कवर्धा | 30 दिसंबर 2025

IMG 20251230 WA0026

पवित्र सावन माह में अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर कठिन और दुर्गम पदयात्रा कर भगवान श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवड़ियों के लिए आज कवर्धा में ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने 1 करोड़ 54 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनने वाले कांवड़िया विश्राम गृह (डोम) के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन से पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान बूढ़ा महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बूढ़ा महादेव न केवल कवर्धा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।

🛕 कांवड़ियों की तपस्या को मिला सम्मान

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में हजारों कांवड़िए अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर कठिन मार्गों से पदयात्रा करते हुए बूढ़ा महादेव पहुंचते हैं। कांवड़ियों की इस कठिन साधना, अटूट आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भव्य कांवड़िया विश्राम गृह (डोम) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक ठहराव मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अमरकंटक क्षेत्र में भी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

🛣️ भोरमदेव को मिलेगा भव्य धार्मिक कॉरिडोर

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण उज्जैन और काशी की तर्ज पर किया जाएगा। इससे भोरमदेव मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होगा और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

नववर्ष पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में इस कॉरिडोर का विधिवत भूमिपूजन होगा।

🌸 जनप्रतिनिधियों ने कहा— आस्था और विकास का संगम

IMG 20251230 WA0027

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर “छोटा काशी” के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है। यहां 24 घंटे चलने वाला राम नाम संकीर्तन क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह ने कहा कि पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर की विशेषता है कि यहां एक साथ 25 शिवलिंगों के दर्शन का पुण्य लाभ मिलता है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने इसे कांवड़ियों के लिए वर्षों से प्रतीक्षित सुविधा बताते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया।

🏛️ सावन में कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा भवन

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सावन माह के दौरान यह विश्राम गृह एक माह तक विशेष रूप से कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा। शेष 11 माह यह भवन नगरवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों हेतु उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page