पंडरियाChhattisgarhKawardhaलोहारा

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : भावना बोहरा

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : भावना बोहरा

IMG 20260131 WA0044
पंडरिया।
ग्रामीण, आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत, सुव्यवस्थित और प्रत्येक ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उक्त बातें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन के दौरान कही।
ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के तत्वावधान में आयोजित यह सम्मेलन सामुदायिक भवन पंडरिया, वीर सावरकर भवन कवर्धा एवं मंगल भवन सहसपुर लोहरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीण जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहीं मितानिन माताओं-बहनों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।
स्वास्थ्य को जनसेवा का मूल आधार बनाया गया : भावना बोहरा
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब एवं आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस
भावना बोहरा ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल रही है। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की पहचान बनी मितानिन दीदियाँ, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण, पोषण जागरूकता और प्राथमिक उपचार को घर-घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
वनांचल क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का विस्तार
विधायक ने कहा कि स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में प्रभावी मंच साबित हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं पोषण अभियान को स्वास्थ्य से जोड़कर लागू किया जा रहा है।
वनांचल क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस सेवा एवं स्वास्थ्य शिविरों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इलाज की सुविधा पहुँचे।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मितानिन माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG 20260131 WA0045

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page