ChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुरलोहारा

जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. वीरेन्द्र साहू

ग्राम बिरकोना में विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. वीरेन्द्र साहू

IMG 20251223 WA0024

ग्राम बिरकोना में विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

कवर्धा

शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम बिरकोना में किया गया।

शिविर में जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू, जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जनपद सदस्य भारत साहू, लक्ष्मी तामेश्वर साहू, भीष्म पाण्डेय, सरपंच मनोज साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप शाह पोयम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, वहीं शेष मामलों में समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

IMG 20251223 WA0023

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।

IMG 20251223 WA0021

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और किसी भी समस्या के लिए नि:संकोच प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाएं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page