KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुरलोहारा

नक्सलवाद समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प पर कवर्धा में हनुमंत भंडारा 2 अप्रैल को

भंडारा का शुभारंभ 2 अप्रैल को प्रातः 11 बजे होगा।

नक्सलवाद समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प पर कवर्धा में हनुमंत भंडारा 2 अप्रैल को

IMG 20260401 095432
📍 कवर्धा | 01 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक अवसर पर 2 अप्रैल को कवर्धा स्थित सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण में भव्य हनुमंत भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश में स्थापित शांति, सुरक्षा और समृद्धि के नए युग का स्वागत करते हुए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
बताया गया है कि बीते चार दशकों से अधिक समय तक छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर अंचल, नक्सलवाद की समस्या से जूझता रहा। इस दौरान हजारों लोगों की जानें गईं और विकास कार्य प्रभावित हुए। हालांकि अब सशस्त्र नक्सलवाद के अंत के साथ प्रदेश में शांति का नया दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे आम जनता में उत्साह और खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के साथ-साथ राज्य सरकार के प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की भूमिका भी अहम रही है।
कार्यक्रम में सुरक्षा बलों और पुलिस जवानों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उनके अमर योगदान को स्मरण करते हुए भगवान खेड़ापति हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।
भंडारा का शुभारंभ 2 अप्रैल को प्रातः 11 बजे होगा। विधायक विजय शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page