कबीरधाम के 1.13 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 22.91 करोड़, पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी

कवर्धा | 14 मार्च 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम की राजधानी Guwahati से Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
इसका लाभ Kabirdham district के किसानों को भी मिला। जिले के 1 लाख 13 हजार 961 किसानों के खातों में कुल 22.91 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव वेबकास्ट किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कबीरधाम के कृषि स्थायी समिति के सभापति Ramkumar Bhatt उपस्थित रहे।

सभापति श्री भट्ट ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। इसके तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में मिलती है, जिससे बीज, खाद और कीटनाशक जैसे कृषि कार्यों में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि Amit Kumar Mohanty, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक Dr. B. P. Tripathi, कृषि विभाग के अधिकारी और जिले के किसान उपस्थित रहे।
#PMKisan #KabirdhamNews #FarmersScheme #PMKisanSammanNidhi #ChhattisgarhNews #FarmersSupport #KisanNews #KTChhattisgarhNews





