कबीरधामछत्तीसगढ़

ग्रामीण बच्चों को रोबोटिक्स और AI की शिक्षा, भावना दीदी की साइंस पाठशाला में विधायक भावना बोहरा ने विद्यार्थियों से किया संवाद

ग्रामीण बच्चों को रोबोटिक्स और AI की शिक्षा, भावना दीदी की साइंस पाठशाला में विधायक भावना बोहरा ने विद्यार्थियों से किया संवाद

कवर्धा | 19 नवंबर 2026

पंडरिया। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के तहत ग्राम गुढ़ा में विशेष कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 16 से 20 नवंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में चल रही इस कार्यशाला में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और भविष्य के सपनों को जाना।

कार्यशाला में विद्यार्थी रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों की जिज्ञासा और तकनीक सीखने के उत्साह को देखकर विधायक ने उनका उत्साहवर्धन किया।

IMG 20261119 WA0004

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई उड़ान देना हमारा संकल्प है। गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी रोबोटिक्स, AI और आधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्राप्त कर सकें, इसी उद्देश्य से साइंस पाठशाला की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 1300 से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जुड़ने, ड्रोन उड़ाने और प्रायोगिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है।

IMG 20261119 WA0005

इस दौरान विधायक ने ग्राम गुढ़ा में नवीन खाद गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि खाद गोदाम बनने से खाद के व्यवस्थित भंडारण एवं वितरण में सुविधा मिलेगी और स्थानीय किसानों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, मंडल महामंत्री मनोज बंजारे, राजू चंद्रवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश्वर साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG 20261119 WA0002

रिपोर्टर – KHILESHWAR SINHA KT CHHATTISGARH NEWS

संपर्क – 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page