KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़बोड़लारायपुरलोहारा

विधायक विजय शर्मा की पहल, 10वीं के विद्यार्थियों को ₹5 हजार और 12वीं के विद्यार्थियों को ₹10 हजार की प्रोत्साहन राशि

विधायक विजय शर्मा की पहल, 10वीं के विद्यार्थियों को ₹5 हजार और 12वीं के विद्यार्थियों को ₹10 हजार की प्रोत्साहन राशि

कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

विधायक विजय शर्मा की पहल, 10वीं के विद्यार्थियों को ₹5 हजार और 12वीं के विद्यार्थियों को ₹10 हजार की प्रोत्साहन राशि

कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की पहल पर 25 अगस्त 2026 को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 171 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5,000 तथा कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

IMG 1467

गुरुजनों और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों का भी सम्मान

समारोह की विशेषता यह भी होगी कि विद्यार्थियों के साथ उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों और विद्यालयों के योगदान को भी सम्मान देना है।

विधायक विजय शर्मा विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के चेक एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे जिला, राज्य और देश स्तर पर कवर्धा का नाम रोशन कर सकें।

कवर्धा, बोड़ला और सहसपुर लोहारा विकासखंड के चयनित विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर इस सम्मान के लिए स्थान बनाया है। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी शामिल हैं। सूची में कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा कुछ ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को सम्मानित करने का अवसर भी बनेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page