कबीरधामछत्तीसगढ़

धान खरीदी से पहले कबीरधाम में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86.40 क्विंटल धान जब्त

धान खरीदी से पहले कबीरधाम में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86.40 क्विंटल धान जब्त

खाद्य विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने 5 स्थानों पर की कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज

IMG 20261028 WA0011

कवर्धा, आगामी धान खरीदी को देखते हुए कबीरधाम जिला प्रशासन ने अवैध धान व्यापार और बिचौलियों की गतिविधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त टीम ने जिले के पांच स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 216 बोरी यानी 86.40 क्विंटल धान जब्त किया है। मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

IMG 20261028 WA0009

पांच स्थानों पर हुई कार्रवाई

खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के अनुसार, धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान व्यापार, अनियमित भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने ग्राम उड़ियाकला, बिडोरा, कल्याणपुर, भागुटोला और तरेगांव जंगल में कार्रवाई की।

कहां से कितना धान जब्त हुआ?

  • बजरंगबली ट्रेडर्स, उड़ियाकला (सहसपुर लोहारा): 60 बोरी, 24 क्विंटल।
  • भोजराम पटेल, बिडोरा: 40 बोरी, 16 क्विंटल।
  • पेखन साहू, कल्याणपुर: 55 बोरी, 22 क्विंटल।
  • परमात्मा ट्रेडर्स, भागुटोला: 50 बोरी, 20 क्विंटल।
  • अजय नाग, तरेगांव जंगल: 11 बोरी, 4.40 क्विंटल।

इस तरह पांचों स्थानों से कुल 216 बोरी धान जब्त किया गया, जिसका कुल वजन 86.40 क्विंटल है। संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध व्यापार के विरुद्ध यह पहली कार्रवाई है। जिला प्रशासन का उद्देश्य खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप संचालित करना है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार खाद्य विभाग और मंडी समिति की टीमें अवैध भंडारण एवं धान के अनधिकृत व्यापार पर लगातार निगरानी रख रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा
KT छत्तीसगढ़ न्यूज
📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page