कबीरधामछत्तीसगढ़

किसानों को 13,839 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता, भाजपा सरकार किसानों की समृद्धि के लिए संकल्पित: डॉ. वीरेन्द्र साहू

किसानों को 13,839 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता, भाजपा सरकार किसानों की समृद्धि के लिए संकल्पित: डॉ. वीरेन्द्र साहू

कृषक उन्नति योजना को बताया किसान हितैषी पहल, डिजिटल क्रॉप सर्वे के सत्यापित रकबे के आधार पर DBT से मिलेगी राशि

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को 13,839 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दिए जाने के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेन्द्र साहू ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए संकल्पित है।

डॉ. साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार धरातल पर उतार रही है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान और आर्थिक संबल देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

DBT के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी राशि

डॉ. साहू के अनुसार, डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित धान के रकबे के आधार पर किसानों को आदान सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि अपने संकल्पों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करती है। धान खरीदी की व्यवस्था, कृषक उन्नति योजना के तहत अतिरिक्त आर्थिक सहायता और किसान कल्याण की अन्य योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

ऐसे तय हुई 13,839 रुपए प्रति एकड़ की सहायता राशि

डॉ. साहू ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित गणना के अनुसार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपए प्रति क्विंटल और निर्धारित आधार मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल है। दोनों के बीच 659 रुपए प्रति क्विंटल का अंतर है। इस अंतर को अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से गुणा करने पर 13,839 रुपए प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि निर्धारित होती है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम मात्रा में धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित बोए गए धान के रकबे के आधार पर निर्धारित दर से सहायता राशि देय होगी।

किसानों की खुशहाली से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान समृद्ध होगा, तभी प्रदेश और देश समृद्ध होगा। भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा
KT छत्तीसगढ़ न्यूज
📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page