KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरिया

विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक की लागत से 3 सड़कों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

पंडरिया में विकास को नई रफ्तार

IMG 20260103 WA0043
विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ से अधिक की लागत से 3 सड़कों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा।

IMG 20260103 WA0046
छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भी अधोसंरचना विकास को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 4 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपए की लागत से बनने वाले तीन सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
इन सड़कों का हुआ भूमिपूजन
बगदई से कौड़िया सड़क – ₹1 करोड़ 83 लाख 95 हजार
बनिया से कारेसरा मार्ग – ₹1 करोड़ 57 लाख 44 हजार
गांगीबहरा से हथलेवा सड़क – ₹1 करोड़ 44 लाख 87 हजार
विधायक भावना बोहरा का बयान
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुदृढ़ सड़कें न केवल सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेंगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती देंगी। उन्होंने कहा कि इन बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा में गांव-गांव तक पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, पुल-पुलिया, चौक-चौराहों का निर्माण और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। विगत दो वर्षों में पंडरिया क्षेत्र ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं।
सैकड़ों करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर
विधायक भावना बोहरा ने बताया कि वर्तमान में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास, अधोसंरचना एवं सिंचाई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। हाल ही में 16 सड़कों के निर्माण हेतु 1.54 करोड़ रुपए से अधिक तथा बजट 2024-25 में 3 सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए 7.43 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति भी मिली है।
ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों तक विकास
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में वर्षों तक उपेक्षित रहा पंडरिया विधानसभा आज पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ हो रहे विकास कार्यों के कारण निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। आदिवासी बाहुल्य, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्गा सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page