रायपुरChhattisgarhछत्तीसगढ़

रायपुर की बेटी डॉ. विनिता नापित को कथक में पीएचडी, 17वें दीक्षांत समारोह में मिली उपाधि

रायपुर की बेटी डॉ. विनिता नापित को कथक में पीएचडी, 17वें दीक्षांत समारोह में मिली उपाधि

DSC 9197
रायपुर। भावना नगर निवासी श्री उदयन नापित (सेवानिवृत्त कर्मचारी, The New India Assurance Company Limited) एवं श्रीमती मुन्नी नापित की सुपुत्री विनिता नापित को कथक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई।
यह उपाधि राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा तथा कुलपति प्रो. लवली शर्मा द्वारा प्रदान की गई।
डॉ. विनिता नापित ने अपना शोध कार्य भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। यह उपलब्धि उनकी 15 वर्षों की निरंतर नृत्य साधना का परिणाम है, जिसका श्रेय वे अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देती हैं।
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा भारतीय संस्कृति उ.मा. विद्यालय एवं सालेम गर्ल्स स्कूल, रायपुर से प्राप्त की। इसके पश्चात शा. दु.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में डॉ. स्वप्निल कर्महे (असिस्टेंट प्रोफेसर) के सानिध्य में नृत्य शिक्षा प्रारंभ की। एम.ए. और पीएचडी की उपाधि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से ही पूर्ण की।
डॉ. विनिता ने ICCR की नेशनल स्कॉलरशिप भी अपने गुरु डॉ. स्वप्निल कर्महे के मार्गदर्शन में प्राप्त की तथा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) भी उत्तीर्ण की। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी हैं।
वर्तमान में वे नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, बिलासपुर में कार्यरत हैं। उनकी इस विशेष उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा रायपुर शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
डॉ. विनिता नापित ने अपनी सभी सफलताओं का श्रेय अपने माता-पिता, गुरु और परिवारजनों को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। परिवार और गुरुजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page