कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरिया

स्मार्ट क्लास के शुभारंभ से होगा शिक्षा में तकनीक का समावेश : डॉ. वीरेन्द्र साहू

जिला पंचायत सभापति ने ग्राम कोको स्कूल में किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

स्मार्ट क्लास के शुभारंभ से होगा शिक्षा में तकनीक का समावेश : डॉ. वीरेन्द्र साहू

जिला पंचायत सभापति ने ग्राम कोको स्कूल में किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

 

कवर्धा। जिले में शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत संचालित 17 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास सुविधा का शुभारंभ किया गया। यह पहल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में की जा रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने ग्राम कोको के शासकीय विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. साहू ने कहा कि “आज का यह दिन हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है, क्योंकि हम अपने विद्यालय में स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधा का शुभारंभ कर रहे हैं। यह केवल एक तकनीकी परिवर्तन नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।”

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा में तकनीक का समावेश विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि चित्रों, वीडियोज़ और इंटरएक्टिव कंटेंट के माध्यम से सीखने का नया अनुभव देगा। इससे विद्यार्थियों की समझ बढ़ेगी और पढ़ाई के प्रति रुचि भी जागृत होगी।

 

डॉ. साहू ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जब गांव-गांव और शहर-शहर में शिक्षा डिजिटल रूप लेगी, तभी हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर पाएंगे।”

 

उन्होंने विद्यालय परिवार को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी और आने वाले समय में ये बच्चे तकनीकी ज्ञान के बल पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page