ChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाराजनीतिरायगढ़रायपुरलोहारा

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, ₹10,000 करोड़ का भुगतान ऐतिहासिक निर्णय: डॉ. वीरेन्द्र साहू

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, ₹10,000 करोड़ का भुगतान ऐतिहासिक निर्णय: डॉ. वीरेन्द्र साहू

IMG 20260109 WA0089
कवर्धा

जिले के गन्ना उत्पादक किसानों और प्रदेश के धान उत्पादक अन्नदाताओं को होली से पहले फसल भुगतान का निर्णय किसानों के सम्मान और समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेन्द्र साहू ने जारी बयान में कही।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों को लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उनका कहना है कि त्योहार से पहले भुगतान का यह फैसला किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, विश्वास और सम्मान को मजबूत करेगा।
डॉ. साहू ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने के साथ खेती के प्रति नए उत्साह का संचार करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता में है और राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में किसान कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं लागू कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि विश्वास, विकास और सम्मान की भावना के साथ सरकार अन्नदाताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। आने वाले समय में कृषि क्षेत्र को और अधिक आधुनिक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए नई योजनाएं भी लागू की जाएंगी।

अंत में उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य किसान खुशहाल, गांव समृद्ध और प्रदेश विकसित बनाना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page