KPL क्रिकेट प्रतियोगिता में डड़सेना कलार समाज कबीरधाम ने निभाया मुख्य अतिथि

कवर्धा।
कवर्धा शहर में आयोजित विजय शर्मा KPL क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को डड़सेना कलार समाज कबीरधाम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसे समाज द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया।
कार्यक्रम में डड़सेना कलार समाज कबीरधाम के जिलाध्यक्ष माननीय श्री रूपेंद्र जायसवाल, सचिव श्री श्रवण सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री रोहित जायसवाल एवं कवर्धा महामंत्री श्री महेंद्र जायसवाल ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु समाज की ओर से ₹2100 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रूपेंद्र जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन भी एक खेल की तरह है और खेल का जीवन में विशेष महत्व होता है। खेल हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। हार और जीत, सफलता और असफलता जीवन के खेल का ही हिस्सा हैं, जिन्हें सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करना चाहिए।

कार्यक्रम में आयोजकों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। खेल भावना और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण इस आयोजन में देखने को मिला।
जय जोहार, जय कलार। 🙏👏🏻





