पंडरियाChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़लोहारा

वनांचल ग्राम कामठी में आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम

विधायक भावना बोहरा के साथ 700 से अधिक जोड़ों ने 151 शिवलिंगों में किया सामूहिक रुद्राभिषेक

वनांचल ग्राम कामठी में आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम

IMG 20260215 WA0008

विधायक भावना बोहरा के साथ 700 से अधिक जोड़ों ने 151 शिवलिंगों में किया सामूहिक रुद्राभिषेक

IMG 20260215 WA0010

पंडरिया/कामठी 

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कामठी में शिवभक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। भावना बोहरा के नेतृत्व में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में 700 से अधिक विवाहित जोड़ों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 151 पार्थिव शिवलिंगों में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया। पूरे क्षेत्र में “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। विशेष रूप से ग्राम नेऊर और दमगढ़ के आदिवासी परिवारों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें विधायक भावना बोहरा ने स्वयं प्रसाद वितरण किया।

धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की स्वर लहरियों और शिव स्तुति से पूरा वनांचल क्षेत्र शिवमय हो गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के लिए जानी जाती है और सनातन मूल्यों की रक्षा एवं संवर्धन हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता, सामूहिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को सशक्त करते हैं। भगवान शिव सृष्टि के कल्याणकर्ता हैं और 151 शिवलिंगों में सामूहिक रुद्राभिषेक क्षेत्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित है।

IMG 20260215 WA0012

कार्यक्रम ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीण नागरिकों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विकास, जनसेवा और संस्कृति संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page