KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियालोहारा

विधायक भावना बोहरा ने ₹97.43 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

डेम, पुलिया, नाली व सीसी रोड निर्माण से ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

विधायक भावना बोहरा ने ₹97.43 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

डेम, पुलिया, नाली व सीसी रोड निर्माण से ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

IMG 20260202 WA0015

पंडरिया | पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रामपुर (ठाठापुर) में ₹97 लाख 43 हजार की लागत से विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आजीविका मिशन अंतर्गत महिला समूहों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी विधायक ने सहभागिता की।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में ₹43.68 लाख की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं आरसीसी नाली निर्माण, ₹25 लाख की लागत से रानी खेत के पास स्टॉपडेम, ₹19 लाख की लागत से गनियारी नाला में चेकडेम, ₹8 लाख की लागत से प्राथमिक शाला के पास पुलिया निर्माण तथा ₹1.75 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “पंडरिया विधानसभा के गांव-गांव तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, पुलिया, जल संरक्षण और नाली निर्माण जैसे कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।” उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते आज ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य भी पंडरिया विधानसभा में तीव्र गति से जारी है।

IMG 20260202 WA0017

उन्होंने बताया कि पुल-पुलिया, सीसी रोड, नाली निर्माण, स्टॉपडेम और चेकडेम जैसे कार्यों से खेती, जल प्रबंधन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूती मिली है, जिससे समग्र ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। “आज पंडरिया विधानसभा का हर गांव विकास की राह पर अग्रसर है,” ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, महामंत्री दारा सिंह, जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, सरपंच गोपाल नेताम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पिंटू सिंह, श्रीमती रूखमणि खोमलाल कौशिक, सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page