पंडरियाChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़रायपुर

64 आदिवासी परिवारों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया अभिनंदन

जनजातीय गौरव सम्मेलन में भावुक क्षण, वनांचल क्षेत्र के लिए 2 बाइक एम्बुलेंस का भी हुआ शुभारंभ

64 आदिवासी परिवारों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया अभिनंदन

जनजातीय गौरव सम्मेलन में भावुक क्षण, वनांचल क्षेत्र के लिए 2 बाइक एम्बुलेंस का भी हुआ शुभारंभ

पंडरिया।

IMG 20260202 WA0035

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी एवं वनांचल समाज की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर 64 आदिवासी परिवारों के लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की।

IMG 20260202 WA0032

ग्राम दमगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक भावना बोहरा ने आदिवासी परिवारों के सदस्यों के पैर पखारकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। यह दृश्य न केवल भावुक था, बल्कि जनजातीय समाज के आत्मसम्मान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक भी बना।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु विधायक निधि से 2 बाइक एम्बुलेंस का शुभारंभ भी किया। इन बाइक एम्बुलेंस से छीरपानी, कुई-कुकदुर सहित आसपास के दर्जनों दुर्गम एवं वनांचल गांवों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार एवं अस्पताल तक पहुँच सुनिश्चित होगी।

विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी एवं वनवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर पुनः लौट रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी नेऊर क्षेत्र के आसपास के गांवों से 115 तथा कुई-कुकदुर क्षेत्र से 70 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की थी। लगातार हो रही इन पहलों से जनजातीय समाज में नई आशा, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का संचार हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन संस्कृति का संवाहक रहा है। प्रकृति पूजा, लोकदेवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवनशैली हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि घर वापसी किसी दबाव का परिणाम नहीं, बल्कि स्वैच्छिक रूप से अपनी सांस्कृतिक पहचान को पुनः स्वीकार करने का निर्णय है।

उन्होंने यह भी कहा कि वनांचल क्षेत्रों में जहाँ सड़क एवं परिवहन सुविधाएँ सीमित हैं, वहाँ बाइक एम्बुलेंस जीवन रक्षक साबित होंगी। इससे गर्भवती माताओं, गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में सड़क, आवास, बिजली, पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 3000 से अधिक पीएम आवास, 100 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़कें, बिजली एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

IMG 20260202 WA0029

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम मर्सकोले ने विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page