KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़

पक्के मकान के साथ कई योजनाओं का मिला लाभ, 28 हजार से अधिक परिवारों ने किया गृह प्रवेश

🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बदली श्याम बाई की जिंदगी

🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बदली श्याम बाई की जिंदगी

IMG 20260218 WA0009

पक्के मकान के साथ कई योजनाओं का मिला लाभ, 28 हजार से अधिक परिवारों ने किया गृह प्रवेश

कवर्धा, 18 फरवरी 2026।

कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरी निवासी श्रीमती श्याम बाई और उनके पति परसन का जीवन पहले अभावों में गुजर रहा था। एक साधारण किसान परिवार होने के कारण गौ पालन और दिहाड़ी मजदूरी ही आय का मुख्य स्रोत था। कच्चा और जर्जर मकान बरसात के मौसम में बड़ी चिंता का कारण बन जाता था। दीवारों में दरारें, छत से टपकता पानी और मकान ढहने का भय उनके जीवन का हिस्सा बन चुका था।

लेकिन वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई। योजना में चयन के बाद श्याम बाई को 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुई। ग्राम पंचायत और मैदानी कर्मचारियों के सहयोग से निर्धारित समय सीमा में पक्का मकान तैयार हो गया।

🏡 आवास के साथ अन्य योजनाओं का भी लाभ

श्याम बाई को आवास के साथ कई अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिला—

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 90 मानव दिवस का रोजगार, लगभग 22 हजार रुपये मजदूरी

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन

नल-जल योजना से पेयजल सुविधा

आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन

मुख्यमंत्री पेंशन योजना एवं महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह आर्थिक सहायता

श्याम बाई का कहना है, “पहले जर्जर कच्चा मकान था, आज मजबूत पक्का घर है। यह सिर्फ ईंट-सीमेंट नहीं, बल्कि हमारे जीवन में बदलाव का प्रतीक है।” उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

📊 जिले में 28 हजार से अधिक आवास पूर्ण

कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले में स्वीकृत आवासों की नियमित समीक्षा की जा रही है और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक लगभग 28 हजार परिवारों ने अपने पक्के घर बनाकर गृह प्रवेश कर लिया है।

सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-26 में 50,869 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति दी गई है। इनमें से हजारों हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जा चुकी है। वर्तमान में 27,966 ग्रामीण परिवारों के नए आवास पूर्ण हो चुके हैं।

🎯 लक्ष्य – हर पात्र परिवार को पक्का घर

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के सभी पात्र परिवारों को समय पर पक्का घर उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव देखने को मिल रहा है।

IMG 20260218 WA0008IMG 20260218 WA0008

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page