KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबिलासपुररायपुरलोहारा

पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर–खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपये की लागत से 3 किलोमीटर सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ

पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर–खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

IMG 20260227 WA0015
3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपये की लागत से 3 किलोमीटर सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ

पंडरिया (जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़)। भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला जारी है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए विधायक ने ग्राम दशरंगपुर में 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपये की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

IMG 20260227 WA0014
यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की प्रमुख मांग रही है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दशरंगपुर, खंडसरा सहित आसपास के गांवों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। पुल-पुलिया सहित सुदृढ़ सड़क निर्माण से बरसात के मौसम में भी आवागमन बाधित नहीं होगा, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की निरंतर प्रगति डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 400 किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। हमारी प्रतिबद्धता है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।
विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में समय और लागत की बचत होगी। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक संपर्क सुदृढ़ होगा। आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही ग्रामीण व्यापार, लघु उद्यम और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

IMG 20260227 WA0013
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क आने वाले समय में ग्रामीण परिवारों के लिए विकास का सशक्त माध्यम सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंचगण, नगर एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page