KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुरलोहारा

वनांचल ग्रामों में पहुँचे जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, जनमन आवास और मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

वनांचल ग्रामों में पहुँचे जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, जनमन आवास और मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

वनांचल ग्रामों में पहुँचे जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, जनमन आवास और मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

IMG 20260308 WA0036

कवर्धा | 08 मार्च 2026

Abhishek Agrawal (सीईओ, जिला पंचायत) ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे चर्चा कर निर्माण कार्यों की स्थिति, सामग्री की उपलब्धता तथा आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

IMG 20260308 WA0037

दौरे के दौरान सीईओ ने जनपद पंचायत कवर्धा के जोराताल, रेंगाखार खुर्द, अमलीडीह, जनपद पंचायत बोड़ला के प्रभाटोला, सिघनपुरी, बाटीपथरा, तरेगांव जंगल तथा जनपद पंचायत पंडरिया के पोलमी, लोखान और खामी सहित कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर प्रधानमंत्री जनमन आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निर्माण कार्य समय पर पूरा करने दिए निर्देश

सीईओ श्री अग्रवाल ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए आवास निर्माण को समय पर पूरा करने, निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सामग्री आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मैदानी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन हितग्राहियों से मिलकर उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित करें और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

IMG 20260308 WA0036 1

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत ढलाई के लिए कम दर पर सेंट्रिंग प्लेट उपलब्ध कराने हेतु बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को डीलर दीदी के रूप में प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसर मिल सकें।

महिला स्व सहायता समूहों से की चर्चा

दौरे के दौरान सीईओ ने महिला समूहों के कार्यों का भी निरीक्षण किया और बैंक सखी, मछली पालन व्यवसाय तथा डीलर दीदी से चर्चा की। वनांचल क्षेत्रों में समूहों के माध्यम से सीमेंट, रेत, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री सामूहिक रूप से उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि हितग्राहियों को कम दर पर सामग्री मिल सके।

उन्होंने जनपद पंचायत बोड़ला और पंडरिया के अधिकारियों को बाजार दर का अध्ययन कर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण सामग्री की आपूर्ति की बेहतर योजना बनाने के निर्देश दिए।

अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीईओ ने निरीक्षण के दौरान मौजूद मैदानी कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री जनमन आवास के हितग्राही बुधवारिन बाई बैगा, तिहार सिंह, सूरज सिंह बैगा, सुंदर बैगा और चैती बाई सहित अन्य से चर्चा कर आवास निर्माण के लिए प्राप्त राशि और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

मनरेगा और अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण

दौरे के दौरान Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (मनरेगा) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। ग्राम तालपुर में निजी डबरी निर्माण, पक्की नाली, तालाब गहरीकरण तथा ग्राम अमलीडीह में बन रहे मिनी स्टेडियम, आंगनबाड़ी भवन और महिला समूहों के कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्राम प्रभाटोला में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र को बाला मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई की सुविधा मिल सके।

IMG 20260308 WA0035

सीईओ ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस आयोजित किया जाता है। साथ ही 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत 125 दिवस का रोजगार और समय पर मजदूरी भुगतान की जानकारी भी दी।

अन्य योजनाओं की भी समीक्षा

दौरे के दौरान मोर गांव मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत बनाए गए सोख पिट और कुक्कुट पालन शेड का निरीक्षण किया गया। वहीं वनांचल ग्राम लोखान में आजीविका संवर्धन के तहत मूंगा प्लांटेशन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कवर्धा, बोड़ला और पंडरिया के सीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, जिला पंचायत के अधिकारी, एनआरएलएम मिशन प्रबंधक, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page