पंडरियाकबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स और AI से रूबरू हुए विद्यार्थी

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में हुई पहली कार्यशाला, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

पंडरिया विधायक भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स और AI से रूबरू हुए विद्यार्थी

 

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में हुई पहली कार्यशाला, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

IMG 20260909 WA0011

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा द्वारा शुरू की गई पहल “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” की पहली कार्यशाला का आयोजन पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम उड़ियाकला में किया गया।

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर से 9 सितंबर तक आयोजित इस कार्यशाला में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के विशेष आग्रह पर उन्हें भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया, जिसके बाद कार्यशाला में शामिल विद्यार्थियों की संख्या 200 से अधिक हो गई। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

IMG 20260909 WA0010

विद्यार्थियों को ड्रोन, रोबोटिक्स और AI की मिली जानकारी

 

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 3D प्रिंटिंग सहित आधुनिक तकनीकों की बुनियादी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

 

इस दौरान मोबाइल लैब के माध्यम से बस टूर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जुड़े विभिन्न प्रदर्शनों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

STEM और फिजिक्स किट से बच्चों ने किए प्रयोग

कार्यशाला में टेबलटॉप प्रदर्शनी के साथ STEM एवं फिजिक्स किट का प्रदर्शन भी किया गया। इलेक्ट्रॉनिक STEM किट और फिजिक्स किट के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रयोगात्मक तरीके से समझाया गया।

 

बच्चों ने स्वयं प्रयोग कर विज्ञान को व्यवहारिक रूप में सीखने का अनुभव प्राप्त किया। इससे विद्यार्थियों में तकनीक को लेकर जिज्ञासा और प्रयोग करने की रुचि को बढ़ावा मिला।

 

“गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं”

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गांवों और शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें अवसर, संसाधन और सही मार्गदर्शन देने की है। इसी सोच के साथ “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” शुरू की गई है।

 

उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रह सकती। बच्चों को प्रयोग, तकनीक और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि गांव का बच्चा भी ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, STEM, 3D प्रिंटिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों को समझे तथा भविष्य में इन क्षेत्रों में करियर बनाने का सपना देखे।

IMG 20260909 WA0008

हर साल 5 हजार विद्यार्थियों तक पहुंचने का रखा है लक्ष्य

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि इस पहल के माध्यम से आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों के लगभग 5,000 विद्यार्थियों तक प्रतिवर्ष पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

 

मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से विद्यालय-विद्यालय जाकर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि पंडरिया की प्रतिभाओं को अवसर देना प्राथमिकता है। साइंस पाठशाला के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोग करने की क्षमता और नवाचार का आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वास है कि यही बच्चे आने वाले समय में पंडरिया की नई पहचान बनेंगे।

 

रिपोर्ट: खिलेेश्वर सिन्हा

KT CHHATTISGARH NEWS

मोबाइल: 8889540664

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page