कबीरधामछत्तीसगढ़

kawardha-jarjar-bhavan-nagar-palika-warning

जर्जर भवन नहीं हटाया तो मकान मालिक होंगे जिम्मेदार, नगर पालिका चेतावनी जारी किया गया है

 

नगर पालिका टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर भवनों का किया निरीक्षण ज्यादा ज्, जल्द जारी होंगे नोटिस 

IMG 20260908 WA0017

कवर्धा। शहर में जर्जर एवं पुराने भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जर्जर एवं खतरनाक भवनों का निरीक्षण किया और ऐसे भवनों को चिन्हित किया, जो कमजोर संरचना के कारण आम नागरिकों के लिए खतरा बन सकते हैं।

 

निरीक्षण के दौरान कई पुराने भवनों की दीवार, छत और अन्य संरचनाओं की स्थिति का मौके पर जायजा लिया गया। वर्षों पुराने होने के कारण कुछ भवनों की हालत काफी कमजोर पाई गई। नगर पालिका द्वारा ऐसे सभी भवनों का सर्वे किया जा रहा है, जिनसे भविष्य में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

 

जर्जर भवनों को तत्काल हटाने के निर्देश

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू के निर्देशन में नगर पालिका की टीम ने संबंधित भवन मालिकों को अपने जर्जर एवं खतरनाक भवनों को तत्काल हटाने अथवा डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए हैं।

 

निरीक्षण टीम में नगर पालिका उप अभियंता शिवकुमार गर्ग, राजेश पाथर सहित राजस्व टीम के बद्री राम साहू, लियाकत अली, चंद्रिका सिंह ठाकुर, सुरेश ठाकुर और सुनील कुर्रे शामिल रहे।

 

नगर पालिका ने भवन मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद उसे नहीं हटाया गया और भविष्य में उसके कारण दुर्घटना, जनहानि या संपत्ति का नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित मकान मालिक की होगी।

 

भीड़भाड़ वाले इलाकों और स्कूलों पर विशेष नजर

नगर पालिका द्वारा शहर के पुराने, क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है। इसमें भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, स्कूल, बाजार और व्यावसायिक परिसरों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।

 

सीएमओ नारायण साहू ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि न हो, इसके लिए भवन मालिकों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

जर्जर भवन है तो उसकी सूचना नगर पालिका को जरूर दे

नगर पालिका परिषद ने कवर्धावासियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जर्जर अथवा खतरनाक भवन दिखाई देता है, तो इसकी सूचना नगर पालिका कार्यालय, उप अभियंता अथवा राजस्व विभाग को दें। समय पर सूचना मिलने से संभावित हादसे को रोका जा सकता है।

 

रिपोर्ट: खिलेेश्वर सिन्हा

KT CHHATTISGARH NEWS

मोबाइल: 8889540664

नगरपालिका की अपील शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर 

https://ktchhattisgarhnews.com/कवर्धा-शहर-में-यातायात-सु/

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page