ChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुरलोहारा

कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का सम्मान – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का सम्मान – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

IMG 20251209 WA0041

कवर्धा, 09 दिसम्बर 2025।

कवर्धा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल एवं निजी संस्थानों के डॉक्टर शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों को साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके साथ रात्रि भोज किया।

 

उन्होंने कहा कि “चिकितक आधे भगवान होते हैं। आपात स्थिति में लोगों की जान बचाना सेवा भावना से ही संभव है। कवर्धा के सभी डॉक्टरों ने पूरे मन से जनता की सेवा की है, और इसके लिए पूरा कवर्धा आपका आभारी है।”

IMG 20251209 WA0040

वनांचल क्षेत्रों में सेवा देने वाले चिकित्सकों का विशेष सम्मान

 

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को उपचार उपलब्ध कराने वाले डॉक्टरों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कवर्धा की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कवर्धा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण स्वीकृतियां दी गई हैं—

मुख्य घोषणाएँ व स्वीकृतियाँ

50 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु अस्पताल हेतु 40 नए पदों की स्वीकृति

 

जिला अस्पताल में 16.63 करोड़ की लागत से

क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक

सिटी स्कैन मशीन

इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

अत्याधुनिक ओटी

हमर लैब में पॉवर बैकअप

 

जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़कर 220 बिस्तर — 258 नए पद स्वीकृत

सीएचसी पिपरिया व पीएचसी रेंगाखार को एम्बुलेंस की सुविधा

सीएचसी बोड़ला में सोनोग्राफी मशीन

सीएचसी बोड़ला में डॉक्टर्स के लिए सरकारी आवास

CHC पिपरिया एवं सीएचसी सहसपुर लोहारा में पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ

उपस्वास्थ्य केन्द्र राजा नवागांव को पीएचसी में उन्नयन

पीएचसी तरेगांव को सीएचसी में उन्नयन

सबसे बड़ा अपडेट – मेडिकल कॉलेज

 

कवर्धा में 318.27 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति

— इससे कवर्धा एक मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर होगा, जहाँ महानगरों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

11 दिसम्बर को होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूजित आधारशिला पर कवर्धा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने सभी चिकित्सकों और नागरिकों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का आमंत्रण दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page