बिरकोना एवं मिरमिटी में 26 लाख रुपये के सामाजिक भवनों की रखी गई नींव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों में बह रही विकास की गंगा : डॉ. वीरेन्द्र साहू

कवर्धा।
जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोना एवं मिरमिटी में 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवनों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत हो रहे विकास कार्यों की कड़ी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सभी समाजों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिरकोना में विभिन्न समाजों के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
गढ़ेवाल समाज हेतु – ₹6.50 लाख
साहू समाज (बिरकोना) हेतु – ₹6.50 लाख
मामा-भाचा समिति हेतु – ₹13 लाख
कुल ₹26 लाख की लागत से बनने वाले इन भवनों से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. खेमराज साहू, सरपंच मनोज साहू, सरपंच मोहन साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गणपत बघेल, जनपद सदस्य लक्ष्मी तामेश्वर साहू, मंडल महामंत्री दिनेश चंद्रवंशी, लोकेश साहू, रामकुमार नाथ योगी, सुनील साहू, लक्ष्मण साहू, छोटू सिन्हा, बाला कौशिक, झामन साहू, उपसरपंच विष्णु सिन्हा, मेहतूराम कश्यप, मुकेश नाथ योगी, भूनेश्वर गढ़ेवाल, दीपक योगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






