कबीरधामछत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और शिकायतकर्ता को धमकी देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

KT छत्तीसगढ़ न्यूज

सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और शिकायतकर्ता को धमकी देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। सोशल मीडिया पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी प्रसारित करने और शिकायतकर्ता को धमकी देने के मामले में कबीरधाम जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को कवर्धा के ठाकुरपारा निवासी अजय सिंह ठाकुर ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फेसबुक आईडी के माध्यम से उप मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सलमान अली खान (23 वर्ष), निवासी लोहारा नाका, झंडा चौक, कवर्धा के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता को धमकी देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी आक्रोशित हो गया और शिकायतकर्ता को देख लेने की धमकी देते हुए हंगामा करने लगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करने के साथ सोशल मीडिया पर कथित अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी के मामले में धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति अथवा सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति के संबंध में अश्लील, अभद्र या आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करने से बचें। शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

KT CHHATTISGARH NEWS

खिलेश्वर सिन्हा

📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page