कबीरधामछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वच्छता से स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहे स्वच्छाग्रही

घर-घर कचरा कलेक्शन से जिले में बढ़ रहा स्वच्छता का दायरा, ‘1 दिन-1 साथ-1 घंटा’ थीम पर चला अभियान

सेवा संकल्प अभियान: स्वच्छता से स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहे स्वच्छाग्रही

घर-घर कचरा कलेक्शन से जिले में बढ़ रहा स्वच्छता का दायरा, ‘1 दिन-1 साथ-1 घंटा’ थीम पर चला अभियान

IMG 20261007 WA0038

कवर्धा, सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों, जल स्रोतों, मंदिरों, चौक-चौराहों सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर ‘1 दिन-1 साथ-1 घंटा’ स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर अपने गांवों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण से होने वाले फायदे और इससे ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।

IMG 20261007 WA0042

घर-घर पहुंचकर स्वच्छता का संदेश दे रहे स्वच्छाग्रही

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जिले के स्वच्छाग्रही विभिन्न ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण और नियमित कचरा संग्रहण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत जेवडन कला, चिल्फी, खारा, तीतरी, मोहगांव, लिमो और पनेका सहित अनेक पंचायतों में स्वच्छाग्रही ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने, कचरा निर्धारित कचरा वाहन में ही डालने तथा खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील की जा रही है।

प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने पर जोर

अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यक्तिगत शौचालयों का नियमित उपयोग तथा सामुदायिक शौचालयों के बेहतर उपयोग और रखरखाव के संबंध में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

स्वच्छता दीदियों और स्वच्छाग्रहियों की सतत निगरानी

सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दीदियों और स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया गया।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी और नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा
KT छत्तीसगढ़ न्यूज
📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page