कबीरधामछत्तीसगढ़

54 करोड़ से बदलेगा कवर्धा का स्वरूप, 7.8 किलोमीटर सड़क होगी 4 लेन

डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार

54 करोड़ से बदलेगा कवर्धा का स्वरूप, 7.8 किलोमीटर सड़क होगी 4 लेन

 

डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार

IMG 20260924 WA0020

कवर्धा, 24 सितंबर कवर्धा शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 7.8 किलोमीटर लंबी सड़क को 4 लेन में विकसित करने के कार्य का गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के साथ डिवाइडर का निर्माण भी किया जाएगा। शहर के रायपुर और बिलासपुर की ओर स्थित दोनों प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे।

 

नया मंडी परिसर, कवर्धा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने विकास कार्य की नींव रखी। प्रस्तावित सड़क चंद्रयान हॉस्पिटल से शुरू होकर कवर्धा शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरते हुए जोराताल के आगे तक विकसित की जाएगी।

 

प्रवेश द्वारों के डिजाइन में धर्मनगरी कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता देने की बात कही गई है।


कवर्धा समेत कई नगरीय क्षेत्रों को मिली विकास कार्यों की सौगात

 

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं। इनमें कवर्धा नगर पालिका में सामुदायिक भवन एवं मटन मार्केट के लिए ₹3.50 करोड़, नगर पंचायत बोड़ला में बाजार विस्थापन के लिए ₹1.50 करोड़, सहसपुर लोहारा के बाधांटोला में गौरव पथ निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ और नगर पंचायत पिपरिया के खेल मैदान के लिए ₹1.50 करोड़ शामिल हैं।

 

इसके अलावा विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी घोषणा की गई।

IMG 20260924 WA0028

‘छत्तीसगढ़ का खजाना जनता के विकास के लिए’

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लोक निर्माण विभाग में ₹12,666 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उनके अनुसार कई कार्य शुरू हो चुके हैं और अनेक कार्य पूरे भी किए जा चुके हैं।

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं है और जनता का पैसा जनता के विकास पर खर्च किया जा रहा है।

 

सड़क, शिक्षा और पर्यटन से बदल रहा कवर्धा

IMG 20260924 WA0023

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने बताया कि कवर्धा में करीब ₹140 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सड़क, शिक्षा, शहर के विकास तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों से जुड़े कार्य शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि 54 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन सड़क का निर्माण होगा। रायपुर और बिलासपुर मार्ग की ओर लगभग 3-3 किलोमीटर सड़क का विकास किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि कवर्धा में ₹4.5 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर बनाया जा रहा है, जहां 24 घंटे पुस्तकालय और डिजिटल पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं नए बस स्टैंड को शुरू करने के लिए ₹10 करोड़ की लागत से घोटिया रोड का निर्माण किया गया है।

IMG 20260924 WA0022

इसके अलावा भोरमदेव परिसर के विकास के लिए ₹1.46 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। तालाब परिसर, उद्यान, मेला स्थल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोधा क्षेत्र में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं।


सांसद ने कहा- विकास के द्वार बनेंगे प्रवेश द्वार

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि कवर्धा में बनने वाले दोनों भव्य प्रवेश द्वार शहर की पहचान के साथ विकास के द्वार भी होंगे। 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4 लेन सड़क से आवागमन को बेहतर सुविधा मिलने की बात उन्होंने कही।

 

उन्होंने क्षेत्र में सड़क, रेलवे और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलने की बात कही।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, डॉ. बिरेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

—

 

रिपोर्ट : KHILESHWAR SINHA

KT छत्तीसगढ़ न्यूज

📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page