पंडरियाकबीरधामछत्तीसगढ़रायपुर

ग्राम कामठी में महाशिवरात्रि पर 151 पार्थिव शिवलिंगों में होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, भजन संध्या व महाप्रसादी का भी आयोजन

ग्राम कामठी में महाशिवरात्रि पर 151 पार्थिव शिवलिंगों में होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

image search 1770998664717

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, भजन संध्या व महाप्रसादी का भी आयोजन

पंडरिया | 13 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में भव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 151 पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन में हजारों विवाहित जोड़े एवं श्रद्धालु एक साथ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

आयोजन स्थल ग्राम कामठी के स्कूल मैदान में विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक पार्थिव शिवलिंग पर श्रद्धालु दंपत्ति एवं भक्तगण सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक करेंगे। आयोजन के पश्चात पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से प्रवाह संस्कार किया जाएगा।

पंजीयन की व्यवस्था

रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए विवाहित जोड़ों एवं श्रद्धालुओं को पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए वे अपनी नजदीकी “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” (विधायक कार्यालय) से पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित जानकारी भरकर जमा कर सकते हैं। अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीयन कर उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित की है।

भजन संध्या और महाप्रसादी

धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

सनातन परंपरा के संरक्षण का प्रयास

विदित हो कि विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के प्रयास किए जाते रहे हैं। सावन माह में अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम व्यवस्था तथा गत वर्ष 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक जैसे आयोजनों से वे पहले भी चर्चा में रही हैं।

विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य आयोजन का हिस्सा बनें और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

यह आयोजन श्रद्धा, आस्था, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बनने जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page