भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पहुंचे कवर्धा, दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल
बाइक रैली के साथ हुआ भव्य स्वागत, गृह मंत्री विजय शर्मा पर देवेंद्र यादव का निशाना, विकास और जनहित के मुद्दों पर सरकार से मांगा जवाब।
कवर्धा

कवर्धा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा कवर्धा पहुंचे। उनके आगमन पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। बायपास रोड से शहर कांग्रेस भवन तक रैली निकाली गई, जहां कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार और गृह मंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को धार्मिक मुद्दों के बजाय जनता की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। जनता को सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर जवाब चाहिए। उन्होंने सरकार से विकास कार्यों और आम जनता की समस्याओं को लेकर जवाब देने की चुनौती दी।
देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान का उल्लेख करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची एवं मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और स्थानीय विकास के मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करने की अपील की।
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोसले, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सितेश चंद्रवंशी, आनंद सिंह ठाकुर, शैलेंद्र बंजारे, प्रांजल तिवारी, भीषम पांडे, संतोष यादव, देवराज पाली, नारायणी तोंद्रे, पूर्णिमा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – KHILESHWAR SINHA KT CHHATTISGARH NEWS संपर्क – 8889540664





