KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न का माहौल

झालमुड़ी और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न का माहौल

झालमुड़ी और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

कवर्धा। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के कवर्धा विधायक कार्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बंगाल की प्रसिद्ध पारंपरिक खाद्य सामग्री झालमुड़ी के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

गौरतलब है कि कवर्धा के विधायक एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। इस जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विधायक कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की गूंज, देशभक्ति के नारों और आतिशबाजी के साथ पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया गया।

नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: रश्मि शर्मा

श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि यह जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और पारदर्शी शासन की विचारधारा की जीत है। भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और इसी कारण जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

जिला नेतृत्व ने भी जताई खुशी

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने इसे जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया। वहीं, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय ने कहा कि यह जीत युवाओं की बदलती सोच और भाजपा की विचारधारा की स्वीकार्यता को दर्शाती है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर भगत पटेल, नितेश अग्रवाल, सतविंदर पाहुजा, अनिता धर्वे, नरेन्द्र मानिकपुरी, मनीराम साहू, खिलेश्वर साहू, अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, नीतीश चंद्रवंशी, गोलू यादव, ज्योति केशरवानी, सानू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page