KawardhaChhattisgarh

तीन दिन में 4.51 लाख रुपये का कारोबार, संभागीय सरस मेला बना महिला उद्यमियों की सफलता का मंच

तीन दिन में 4.51 लाख रुपये का कारोबार, संभागीय सरस मेला बना महिला उद्यमियों की सफलता का मंच

कवर्धा, 5 अगस्त 2026। भोरमदेव मंदिर (ग्राम चौरा) में आयोजित 5 दिवसीय संभागीय सरस मेले को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेले के पहले तीन दिनों में ही महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की 4 लाख 51 हजार रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई है। इस दौरान 3550 से अधिक लोगों ने मेले में खरीदारी की।

IMG 20260805 WA0015

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (विहान) के अंतर्गत आयोजित इस मेले में दुर्ग संभाग सहित अन्य जिलों से आई महिला समूहों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। जैविक खाद्य सामग्री, हैंडलूम वस्त्र, घरेलू सजावटी सामान तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

IMG 20260805 WA0014

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सरस मेला ग्रामीण महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद सीधे आम जनता तक पहुंचाने का प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और खरीदारी से महिला समूहों का उत्साह बढ़ा है तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

IMG 20260805 WA0012

उन्होंने बताया कि पॉपकॉर्न स्टॉल पर लगभग 15 हजार रुपये तथा दुर्ग जिले की हैंडलूम साड़ियों की बिक्री 20 हजार रुपये से अधिक हो चुकी है। अन्य स्टॉलों पर भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि 2 से 6 अगस्त तक आयोजित इस संभागीय सरस मेले में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां खाद्य सामग्री, कपड़े, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध हैं। विशेष रूप से जैविक उत्पादों को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सरस मेले में पहुंचकर महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की खरीदारी करें और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के इस अभियान का हिस्सा बनें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page