बोड़ला जनपद पंचायत सीईओ का बदला प्रभार ,योगेश वर्मा को मिला नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिला पंचायत कबीरधाम के अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
कवर्धा, 10 सितंबर 2026। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों के कार्य दायित्व में बदलाव किया गया है। इसके तहत श्री आकाश सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बोड़ला को आगामी आदेश तक जिला पंचायत कबीरधाम में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।
उनके स्थान पर श्री योगेश वर्मा, प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बोड़ला का समस्त प्रभार सौंपा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बोड़ला क्षेत्र में प्रशासनिक एवं विकास कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों के मध्य कार्य दायित्वों में यह बदलाव किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर कबीरधाम द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। अब श्री योगेश वर्मा जनपद पंचायत बोड़ला के सीईओ का दायित्व संभालेंगे।
—
रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा
KT CHHATTISGARH NEWS
मो. 8889540664




