कबीरधामछत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा का भव्य दीपावली मिलन समारोह, 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

 विधायक भावना बोहरा का भव्य दीपावली मिलन समारोह, 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

पंडरिया | कबीरधाम

कोदवागोडान में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपोत्सव, विधायक ने कहा– भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है।

IMG 20261119 WA0051

पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा ग्राम कोदवागोडान में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 2500 से अधिक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक साथ भोजन कर दीपावली की खुशियां साझा कीं और गीत-संगीत के बीच एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र, जनपद, नगर पालिका एवं पंचायत स्तर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

IMG 20261119 WA0052

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प से जुड़ा परिवार है। इस परिवार की सबसे बड़ी ताकत उसका प्रत्येक कार्यकर्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के संगठन और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन समारोह कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

विधायक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और जनजातीय समाज के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पंडरिया विधानसभा में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया।

IMG 20261119 WA0055

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सहयोग के लिए आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णव, जिला मंत्री मुकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, रामकुमार भट्ट, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदिनी साहू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20261119 WA0053

रिपोर्टर – KHILESHWAR SINHA

KT CHHATTISGARH NEWS संपर्क – 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page