पंडरियाChhattisgarhKawardhaकबीरधामराजनीतिरायपुर

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका परिषद पंडरिया में 55 विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपए की स्वीकृति

विकास को नई गति — विधायक भावना बोहरा की पहल पर पंडरिया नगर को अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण कार्यों की बड़ी सौगात

📰 पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका परिषद पंडरिया में 55 विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपए की स्वीकृति

IMG 20250201 WA0055

विकास को नई गति — विधायक भावना बोहरा की पहल पर पंडरिया नगर को अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण कार्यों की बड़ी सौगात

 

पंडरिया। जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों और नगर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के सतत प्रयासों से नगर पालिका परिषद पंडरिया में 55 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदान की गई है।

 

इन कार्यों में किड्स प्ले एरिया, जॉगिंग एरिया, पेयजल सुविधा, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, विद्युत पोल, नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक सहित कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

 

 

 

🗣️ भावना बोहरा ने व्यक्त किया आभार

 

विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार के सुशासन और विकास नीति का लाभ अब जनता तक तेजी से पहुंच रहा है।”

🌆 नगर में दिख रहा है विकास का धरातलीय स्वरूप

 

विधायक बोहरा ने कहा कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पंडरिया विधानसभा में भी अब वे सभी विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं जो कांग्रेस शासनकाल में ठप्प पड़े थे।”

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए सड़कों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

 

 

 

🛣️ एनएच 130ए सड़क मरम्मत के लिए 20 करोड़ की स्वीकृति

 

उन्होंने बताया कि हाल ही में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री जी द्वारा एनएच 130ए के अंतर्गत 4.55 किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य हेतु 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

 

इससे पहले भी पंडरिया नगर पालिका को 1 करोड़ रुपए के अधोसंरचना कार्यों की स्वीकृति, हरिनाला पुल निर्माण, स्वच्छता वाहनों की खरीदी, पंडरिया बायपास निर्माण, तथा महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिल चुकी हैं।

 

 

 

🏗️ नालंदा परिसर और 4 लेन सड़क की भी सौगात

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण की भी घोषणा की है, जो प्रक्रियाधीन है।

🔶 नगर की बदलती तस्वीर

 

लगातार स्वीकृत हो रहे विकास कार्यों, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ अधोसंरचना निर्माण से आज पंडरिया नगर की तस्वीर बदल रही है। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “यह विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्य पंडरिया नगर की आर्थिक प्रगति और जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होंगे।”

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page