नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि गांव ने पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

शहीद स्मारक निर्माण की शुरुआत विधायक निधि से मिली 3.50 लाख रुपये की राशि से हुई थी, जिसके बाद गांव के प्रत्येक परिवार ने सहयोग कर लगभग 10 लाख रुपये की लागत से स्मारक का निर्माण कराया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और ग्रामीणों की एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को देश के वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ग्रामीणों से संवाद भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक Dr. Siyaram Sahu, जिला पंचायत उपाध्यक्ष Kailash Chandravanshi, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष Videshi Ram Dhurve सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




