वट सावित्री पूजा को लेकर नगर पालिका अलर्ट
वट सावित्री शहर के 11 प्रमुख स्थलों पर सफाई, टेंट और बैठने की विशेष व्यवस्था

कवर्धा। वट सावित्री पूजा पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के विभिन्न वट पूजा स्थलों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष Chandraprakash Chandravanshi ने स्वयं पूजा स्थलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रंगरोगन और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगर पालिका द्वारा महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा स्थलों पर टेंट, कुर्सी एवं स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि “वट सावित्री” नारी शक्ति, आस्था और परिवार की सुख-समृद्धि का महापर्व है, इसलिए माताओं और बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
कैलाश नगर, विद्या नगर, बूढ़ा महादेव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कुम्हारपारा, पीपलेश्वर मंदिर सहित शहर के लगभग 11 प्रमुख स्थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। नगर पालिका ने श्रद्धालु महिलाओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की है।





