KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरिया

10 हजार नहीं, अब सिर्फ 5 हजार में नियमित होंगे अवैध नल कनेक्शन

10 हजार नहीं, अब सिर्फ 5 हजार में नियमित होंगे अवैध नल कनेक्शन

 

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा ने शहर में वर्षों से संचालित अवैध नल कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए बड़ी राहत दी है। परिषद की स्वीकृति के बाद 16 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

image search 1787069985084

इस अभियान के तहत आवासीय अवैध नल कनेक्शन को 5 हजार रुपये तथा व्यवसायिक कनेक्शन को 10 हजार रुपये की एकमुश्त राशि जमा कर नियमित कराया जा सकेगा।

 

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में ऐसे नल कनेक्शन हैं, जो नगर पालिका के रिकॉर्ड में विधिवत दर्ज नहीं हैं। ऐसे कनेक्शनों के नियमितीकरण से जलकर वसूली और जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा।

 

15 अक्टूबर तक मिलेगा विशेष अवसर

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद अवैध नल कनेक्शन नियमित कराने पर दोगुना शुल्क देना होगा। यानी समय-सीमा समाप्त होने के बाद आवासीय कनेक्शन के लिए 10 हजार रुपये और व्यवसायिक कनेक्शन के लिए 20 हजार रुपये निर्धारित शुल्क देना होगा।

 

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

नियमितीकरण के लिए आवेदक को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे—

 

– आधार कार्ड

– राशन कार्ड

– स्वामित्व संबंधी दस्तावेज

– संपत्तिकर/समेकित कर रसीद, पट्टा या स्टाम्प आदि

– निर्धारित प्रपत्र में 50 रुपये का स्टाम्प पेपर

 

आवेदन नगर पालिका कार्यालय के कक्ष क्रमांक 22 में जमा किया जा सकता है। निर्धारित एकमुश्त राशि भी वहीं जमा करनी होगी।

 

नगर पालिका की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए 15 अक्टूबर 2026 से पहले अपने अवैध नल कनेक्शन को नियमित करा लें। समय-सीमा के बाद अधिक शुल्क देना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page