कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाराजनीतिरायपुर

24 अप्रैल को जिलेभर में विशेष ग्राम सभा, गांव के विकास का बनेगा रोडमैप

24 अप्रैल को जिलेभर में विशेष ग्राम सभा, गांव के विकास का बनेगा रोडमैप

📍 कवर्धा | 20 अप्रैल 2026

जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों और आश्रित गांवों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों की भागीदारी से गांव के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

image search 1776698758403

ग्राम सभाओं में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा, साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी पंचायतों को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

image search 1776698687832

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर लखपति दीदियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और जल संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा संपदा ऐप में ग्राम संपत्तियों के अपलोड और स्वच्छता व जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों से संकल्प भी लिया जाएगा।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page