KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराबोड़लामनोरंजनराजनीतिरायपुरलोहारा

कवर्धा नगर पालिका में 5 नवनियुक्त एल्डरमेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एसडीएम चेतन साहू ने दिलाई शपथ, जनहित और नगर विकास के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प।

कवर्धा नगर पालिका में 5 नवनियुक्त एल्डरमेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एसडीएम चेतन साहू ने दिलाई शपथ, जनहित और नगर विकास के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प।

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा में शुक्रवार को नवनियुक्त मनोनीत पार्षद (एल्डरमेन) का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी चेतन साहू ने सभी एल्डरमेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नवनियुक्त एल्डरमेन का स्वागत करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास, सुशासन और बेहतर जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों के जुड़ने से नगर परिषद की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होगी।

IMG 20260730 WA0022

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा में राजेंद्र सलूजा, मधु तिवारी, शिवकुमारी यादव, निशा साहू और संतोष भारती को एल्डरमेन नियुक्त किया गया है। सभी पांचों ने समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कवर्धा नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नियुक्त 5 नए एल्डरमेन ने एसडीएम चेतन साहू की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में नगर विकास और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page