KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरिया

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा से 17 कबीर कुटियों को 4.25 लाख की सौगात

भजन, सत्संग व कीर्तन हेतु वाद्ययंत्रों के लिए जनसंपर्क मद से 25–25 हजार रुपये की सहायता

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा से 17 कबीर कुटियों को 4.25 लाख की सौगात

 

भजन, सत्संग व कीर्तन हेतु वाद्ययंत्रों के लिए जनसंपर्क मद से 25–25 हजार रुपये की सहायता

📍 स्थान | कवर्धा

📅 दिनांक | 03 फरवरी 2026

📰

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले की 17 कबीर कुटियों को वाद्ययंत्र क्रय हेतु कुल 4 लाख 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

जनसंपर्क मद अंतर्गत प्रत्येक कबीर कुटी को 25–25 हजार रुपये की सहायता राशि जारी की गई है, जिससे भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की जा सकेगी। लंबे समय से वाद्य सामग्री की आवश्यकता को देखते हुए यह सहायता कबीरपंथी समाज के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री गोवर्धन साहू द्वारा कबीर कुटियों में वाद्ययंत्रों की आवश्यकता को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से आग्रह किया गया था। इस पर संवेदनशील पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री ने 17 कबीर कुटियों को स्वैच्छिक अनुदान स्वीकृत कर राशि जारी की।

🟢 अनुदान प्राप्त करने वाली प्रमुख कबीर कुटियां

श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन, ग्राम जुनवानी

सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल, ग्राम धमकी

सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल, ग्राम सोनपुरी रानी

श्री सतगुरु कबीर सत्संग समिति, ग्राम रबेली

सदगुरु कबीर कुटी पनिका समाज, कवर्धा

सदगुरु कबीर कुटी सेवा समिति, ग्राम मजगांव

सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति, ग्राम भोंदा नवापारा

ग्राम उसरवाही, बारहठी, कांपा, चिटकी, जरहाटोला, महराटोला, बसिनझोरी, सोहागपुर सहित बोडला क्षेत्र की कबीर कुटियां

इस पहल से कबीरपंथी समाज में धार्मिक आयोजनों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page