KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुर

पंडरिया व पांडातराई में अधोसंरचना, सड़क, सिंचाई और शासकीय योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

IMG 20260211 WA0016

पंडरिया व पांडातराई में अधोसंरचना, सड़क, सिंचाई और शासकीय योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई तथा सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

IMG 20260211 WA0017

विधायक बोहरा ने जनता से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण, योजनाओं में पारदर्शिता और पात्र हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों एवं जनपद सदस्यों से उनके क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

सड़क, स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण पर विशेष फोकस

बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण की गति बढ़ाने, नगर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने, तालाबों के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

करोड़ों के विकास कार्य प्रगति पर

विधायक बोहरा ने बताया कि डबल इंजन सरकार के सुशासन में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। हरिनाला पुल निर्माण, अटल परिसर, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, पंडरिया-पांडातराई बाईपास निर्माण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के अंतर्गत सड़क मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं।

इसके अतिरिक्त पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण तथा बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया जारी है। किसानों की सिंचाई सुविधा हेतु बकेला के पास हाफ नदी में बैराज परियोजना एवं पुल-पुलिया निर्माण को स्वीकृति मिली है।

पांडातराई को मिली प्रशासनिक मजबूती

पांडातराई को उप तहसील का दर्जा मिलने से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा बढ़ी है। वहीं विद्युत कार्यालय को नवीन उप संभाग का दर्जा मिलने से 48 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया को आदर्श नगर बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उनका लक्ष्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना तथा जनता तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनोज ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष श्री छत्रकिशोर तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page